बांका, मार्च 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका थाना क्षेत्र के प्रभावती नगर बसतपुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गुरूवार की रात एक वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक गांव के कैलाश यादव(70) और उनकी पत्नी समरी देवी(65) थी। शुक्रवार की सुबह जब दोनो की हत्या की खबर मिली तो ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट तक बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अपने घर से थोड़ी दूर पर बने बासा गोहाल में सो रहे थे। तथा उनका पुत्र अपने घर पर था। इसी दौरान देर रात अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.