बांका, दिसम्बर 5 -- बांका। निज संवाददाता। बांका जिला मुख्यालय समेत पूरे जिलेभर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित और आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में परिवहन प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग की पहल पर बांका शहर में अब आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) आईटीएमएस आधारित अत्याधुनिक एएनपीआर कैमरा (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगनीशन सिस्टम) एएनपीआर कैमरा लगाने की मंजूरी मिल गई है। शुरुआती चरण में यह कैमरा शहर के दो प्रमुख स्थानों - गांधी चौक और डीएम कोठी चौक पर ही लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार यह परियोजना फिलहाल ट्रायल मोड में रहेगी और मॉनिटरिंग के बाद इसे अन्य स्थानों पर विस्तार दिया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार, मानकों के हिसाब से बांका जिले में कुल 5 स्थानों पर आईटीएमएस आधारित प्रणाली लागू करने की योजना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.