बांका में फर्जी इलाज के खेल में डेंटिस्ट और कंपाउंडर मिलकर कर रहे पेट और हर्निया का ऑपरेशन
बांका, अप्रैल 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। निजी क्लिनिकों और नर्सिंग होम में फर्जी इलाज का ऐसा खेल चल रहा है, जहां मरीजों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि शहर के कई निजी क्लिनिकों में योग्य सर्जनों की जगह डेंटिस्ट,कंपाउंडर और नर्स मिलकर पेट, हर्निया समेत अन्य जटिल बीमारियों का ऑपरेशन कर रहे हैं। मरीज और उनके परिजनों को यह भरोसा दिलाया जाता है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रहा है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल के सामने मरीज माफिया सक्रिय, विभाग बेखबर सूत्रों के अनुसार कई क्लिनिक सिर्फ ओपीडी संचालन की अनुमति लेकर चल रहे हैं, लेकिन वहां भर्ती कर मरीजों की सर्जरी तक कर दी जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.