बांका, जुलाई 1 -- बांका, एक संवाददाता। मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में प्रस्तावित 211 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य में प्रस्तावित 211 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करना था। समीक्षा के दौरान सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों से भूमि की उपलब्धता, आधारभूत संरचना, निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News डिग्री कॉलेज के लिए खरीदे जा रहे साजोसामान के गुणवत्ता की होगी जांच मुख्य सचिव द्वारा संबंध...