बांका, अप्रैल 26 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर की सड़कों पर रोजाना सैकड़ों प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आ रही हैं, लेकिन जिला परिवहन विभाग, प्रशासन और यातायात पुलिस इसे देखकर भी अनदेखी कर रही है। वहीं जिले के सभी प्रखंडों के बाजारों और ग्रामीण इलाकों को जोड़ दिया जाए तो इनकी संख्या हजारों में पहुंचती है। बिना रजिस्ट्रेशन,परमिट,फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रही ये गाड़ियां सड़क पर आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। इन वाहनों का पहले उपयोग ग्रामीण इलाकों में सामान ढोने तक सीमित था, लेकिन अब इनका इस्तेमाल अवैध बालू खनन और तस्करी में बड़े पैमाने पर होने लगा है। खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाए जाने के बाद बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर की जगह जुगाड़ गाड़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...