बांका, फरवरी 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत वर्ष 2024 में बांका के कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू किया गया पालना घर अपने उद्देश्य के साथ धीरे-धीरे समाज में जागरूकता फैला रहा है। समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल संरक्षण विकास निगम के सहयोग से संचालित इस पालना घर का मकसद नवजात शिशुओं को सुरक्षित आश्रय देना और असहाय माताओं को सहयोग करना है। हालांकि वर्तमान में यहां मात्र दो बच्चे मौजूद होते हैं, फिर भी यह केंद्र अपने मानवीय उद्देश्य को सार्थक करने की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्य स्थल पर महिला कर्मी व अधिकारी को परेशानी न हो और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 सितंबर 2024 को महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत समाहरणालय परिसर में अवस्थित पालनाघर का शुभारंभ त...