बांका में तेज आंधी-बारिश के दौरान गिरा बिजली पोल, किशोर की मौत, एक गंभीर
बांका, जून 23 -- बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। मंगलवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बाराहाट थाना क्षेत्र के भेड़ामोड़ के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। साइकिल मरम्मत की दुकान पर काम कर रहे 14 वर्षीय किशोर की बिजली का पोल गिरने से मौत हो गई। जबकि उसका 18 वर्षीय मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बौंसी थाना के मनियारपुर निवासी हुरो मंडल का पुत्र अखिलेश कुमार(14) के रूप में हुई है। वहीं, घायल भरत कुमार (18 वर्ष) का बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- किशोर की मौत से परिजनों में कोहरामघटना का विवरण बताया जाता है कि अखिलेश कुमार पिछले कई दिनों से अपने ननिहाल रतनपुर में नाना जगदीश मंडल के पास रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.