बांका में ट्रैफिक संकट, जेठौर पुल बंद होने से चांदन पुल पर बढ़ा वाहनों का दबाव
बांका, मई 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चांदन नदी पर बने जेठौर पुल पर परिचालन बंद होने के बाद शहर के चांदन पुल पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से कुछ दिन पहले ही सुरक्षा कारणों से जेठौर पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया था। इसके बाद से भागलपुर और बेलहर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन अब वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
जाम की स्थिति इसका सीधा असर बांका शहर के चांदन पुल और आसपास के बाजार क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि, दिन-रात चांदन पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इधर भारी वाहनों के लगातार परिचालन से शहर की यातायात व्यवस्था काफ़ी प्रभावित हो रही है। खासकर सुबह और शाम के समय बाजार क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़क पर लगातार दौड़ रहे ट्रक, बस और अन्य वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.