बांका, अप्रैल 10 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका शहर में स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार की रात नेहरू कॉलोनी स्थित मां सरस्वती आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्र आशीष कुमार उर्फ किरण की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, हॉस्टल संचालक ने छात्र की मौत को आत्महत्या बताते हुए शव को छात्र के घर के समीप, करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। बाद में मृतक छात्र के पिता ने बांका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। छात्र की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में छात्र रह रहा था, उसी कमरे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.