कविंद्र सिंह, मई 1 -- Bihar Latest News: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला बांग्लागढ़ गांव का है, जहां गुरुवार शाम से लापता बच्चे का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास स्थित एक पोखर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान परमेश्वर दास के इकलौते पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। प्रियांशु की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों के चीख-पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया और गांव में मातम पसर गया।खेलते-खेलते गायब हुआ था मासूम प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम जब इलाके में तेज बारिश हो रही थी, उसी समय प्रियांशु घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक सबकी नजरों से ओझल हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.