बांका, मार्च 27 -- बांका, निज संवाददाता। पंचायत राज विभाग के तहत जिले में ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग द्वारा कुल 71 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से कई स्थानों पर कार्य जारी है,जबकि कुछ भवन पूर्व में ही बनकर तैयार हो चुके हैं। बांका जिले में कुल 182 ग्राम पंचायत हैं। इन 71 पंचायतों में से अब तक 4 प्रखंडों के कुल 15 नए पंचायत सरकार भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जिन्हें जल्द ही विभाग द्वारा हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बांका सदर प्रखंड के समुखिया, छत्रपाल, दुधारी, दक्षिणी कटेली, कझिया और ककवारा पंचायत में निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं धोरैया प्रखंड के महिला बिशनपुर, लोगाय और करहरिया पंचायत में भी भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.