बांका, मार्च 20 -- बांका, एक संवाददाता। जिले में ओवरलोडिंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। खासकर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य पथ पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही खुलेआम देखी जा सकती है। दिन हो या रात, नियमों की अनदेखी कर भारी माल से लदे ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे एक ओर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर हर दिन दर्जनों की संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इनमें बालू, गिट्टी, पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहन शामिल हैं, जो निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक वजन लेकर चलते हैं। नियम के मुताबिक वाहन में तय सीमा से अधिक लोडिंग करना गैरकानूनी है, लेकि...