बांका, अप्रैल 14 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के सभी प्रखंडों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और आमजन से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग से बचें। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जहां कहीं भी अनियमितता या समस्या सामने आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों एवं वितरणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छापेमारी अभियान के तहत हाल ही में 36 गैस एजेंसियों में से 12 एजेंसियों पर जांच की गई, जबकि 47 महत्वपूर्ण स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.