बांका, अप्रैल 17 -- बांका, निज संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण अभियान की रफ्तार बांका जिले में अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 1041 किशोरियों को ही वैक्सीन दी जा सकी है, जबकि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा अगले 90 दिनों में कुल 22,362 बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को जिले भर में 237 किशोरियों का टीकाकरण किया गया, जबकि प्रतिदिन का लक्ष्य 448 रखा गया है। इस प्रकार लक्ष्य के मुकाबले अब भी आधी उपलब्धि ही हासिल हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जागरूकता की कमी और अभिभावकों में संकोच इसकी मुख्य वजह है। प्रखंडवार स्थिति पर नजर डालें तो धोरैया प्रखंड सबसे आगे है, जहां 181 किशोरियों को टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.