बांका, अप्रैल 14 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में इन दिनों आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए साइबर ठगी की घटनाओं में अचानक तेजी आई है। साइबर ठग अब लोगों के बायोमेट्रिक डेटा की क्लोनिंग कर उनके बैंक खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की अवैध निकासी कर रहे हैं। यह नया ट्रेंड पुलिस के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है। साइबर सिक्योरिटी के जानकारों के अनुसार साइबर ठग सिलिकॉन पेपर या पतले प्लास्टिक का इस्तेमाल कर लोगों के फिंगरप्रिंट का क्लोन तैयार कर लेते हैं। यह बायोमेट्रिक डेटा उन्हें उन जगहों से मिलता है, जहां लोग आधार सत्यापन के लिए अंगूठा लगाते हैं-जैसे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, सीएसपी केंद्र या आधार सेवा केंद्र। यह भी पढ़ें- बिलासी की महिला के खाते से 10 हजार की अवैध निकासी बाद में इसी क्लोन बायोमेट्रिक का उपयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.