बांका, मई 26 -- बांका। निज संवाददाता कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बिहार के सभी जिला में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार बांका में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए। उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 प्रशिक्षु का चयन किया जाएगा और यह चयन प्रक्रिया नामांकन " पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, बांका में सत्र 2026-27 हेतु नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिसिंग व्यवस्था को तकन...