बांका में आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत
बांका, मई 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार की देर रात जिलेभर में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- बांका : पंजवारा इलाके में मूसलाधार बारिश से भीषण उमस भरी गर्मी से मिली लोगों को राहतमौसम में बदलाव साथ ही बुधवार सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि मौसम खुशनुमा होते ही बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई और लोग घरों से बाहर निकलकर खरीदारी करते नजर आए। हालांकि, मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। इधर सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, बुखार और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.