बांका, जून 15 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को अवैध हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार मंडल, पिता मधुसूदन मंडल, मूल निवासी मधुसूदनपुर थाना बाराहाट तथा वर्तमान निवासी मल्लिक टोला, अलीगंज, बांका बताया गया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात करीब 12:30 बजे बांका थाना की मोटरसाइकिल टाइगर गश्ती टीम बांका बाजार के शिवाजी चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। यह भी पढ़ें- बांका में अवैध हथियार और गोली के साथ अपराधी गिरफ्तारगिरफ्तारी की...