बांका नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्य निर्वाचित
बांका, मई 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम राजकुमार पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे और उनकी देखरेख में मतदान कराया गया। नगर परिषद के कुल 26 वार्ड पार्षदों में से 24 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव के बाद नगर परिषद परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। यह भी पढ़ें- ढाका नप : नुरैन, शाहजहां और अमतुन रहे विजयीचुनाव की प्रक्रिया सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्यों के चयन के लिए तीन अलग-अलग समूहों में मतदान कराया गया। पहले समूह में विकास चौरसिया और सरिता देवी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विकास चौरसिया ने 14 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे समूह में रजनीश कुमार सिंह उर्फ झाबो सिंह ने 10 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.