बांका, जून 26 -- बांका, एक संवाददाता: बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को मुहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जा रहा है। जिले के बांका, अमरपुर, बौसी, शंभूगंज, धोरैया, चांदन, कटोरिया, बेलहर, बाराहाट, रजौन, फुल्लीडुमर सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद ताजिया जुलूस में शामिल हुए। पारंपरिक हथियारों के करतब और या हुसैन के नारों के बीच जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजर रहा है। पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस के साथ चलकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश ड्रोन, सीसीटीवी और गश्ती दलों के माध्यम से भी हालात पर नजर र...