बांका, मार्च 24 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला परिषद की राजनीति इन दिनों काफी गर्म हो गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठकों की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए आगामी 28 मार्च को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 4 अप्रैल को बैठक तय की गई है। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कुल 18 जिला पार्षदों ने आवेदन दिया है। इसके बाद नियमानुसार बैठक बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब 28 मार्च को होने वाली बैठक में पार्षदों के बीच इस प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराया जाएगा। यदि प्रस्ताव के पक्ष में आवश्यक बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.