बांका, अप्रैल 16 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद की प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के उपरांत अनुमंडल कार्यालय,बांका द्वारा जारी खैरियत प्रतिवेदन में बताया गया कि इस बार परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित की गई,जो पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चली। बांका अनुमंडल कार्यालय से जारी प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम पाली में कुल 8040 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी,जिसमें से 3172 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए,जबकि 4868 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सतर्कता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- बांका के 19 केंद्रों पर 3172 परीक्षार्थी हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.