बांका, मार्च 9 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर के शिवाजी चौक स्थित सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर विकास विभाग की ओर से पक्के शेडनुमा दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस योजना के तहत मंडी परिसर में कुल 88 दुकानें बनाई जा रही हैं, जिन्हें तैयार होने के बाद फुटकर विक्रेताओं को नियमानुसार आवंटित किया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से कराया जा रहा है और संवेदक द्वारा कार्य को तेज गति से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बांका नगर क्षेत्र में लंबे समय से फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग उठती रही है। वर्तमान में कई विक्रेता सड़क किनारे या अस्थायी ढंग से दुकान लगाकर अपना व्यवसाय क...