भागलपुर, अप्रैल 7 -- विपिन सिंह की रिपोर्ट बांका जिले के एक रेफरल अस्पताल में वार्ड और डॉक्टरों के चेंबर में लगे एसी के खराब होने से मरीजों और चिकित्सकों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बावजूद एसी लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे वार्ड में उमस और गर्मी का माहौल बना रहता है। इससे खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं डॉक्टरों ने भी बताया कि चेंबर में एसी खराब रहने से काम करने में कठिनाई हो रही है। कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द एसी की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और डॉक्टरों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.