बांका के बसुहारा नाथ काली मंदिर में 72 घंटे अखंड रामधुन को लेकर निकलेगी कलश शोभायात्रा
भागलपुर, अप्रैल 7 -- शंभूगंज से प्रदीप की रिपोर्ट बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत बसुहारा नाथ काली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 72 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत के अवसर पर सोमवार को परतापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित चंद्रकूप से जल भरकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों व जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड रामधुन संकीर्तन की शुरुआत की जाएगी, जो लगातार 72 घंटे तक चलेगा। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.