बांका, जनवरी 31 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम (बीपीबीसीसी) द्वारा महिला बैरकों के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बांका जिले के धोरैया, अमरपुर, कटोरिया, चांदन और फुल्लीडुमर थाना परिसरों में 20-20 बेड की क्षमता वाले जी 1 (दो मंजिला) मॉडल महिला बैरकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन बैरकों का निर्माण कार्य स्वीकृति के बाद अलग अलग संवेदकों के माध्यम से कराया जा रहा है। प्रत्येक भवन की अनुमानित लागत लगभग 50 लाख रुपये है। जिले में कुल पांच स्थानों पर निर्माणाधीन ये भवन अगले 120 दिनों यानी करीब चार महीनों में बनकर रेडी टू हैंडओवर हो जाएंगे, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी इनका उपयोग कर सकेंगी। नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.