बांका, मार्च 2 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सिविल कोर्ट में पदस्थापित कुल नौ न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला हाईकोर्ट पटना के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में कर दिया गया है। तबादले की आधिकारिक सूची हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी होते ही न्यायिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को देखते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से विशेष निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन वाले जिले में रहकर लोक अदालत का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे। जारी सूची के अनुसार,बांका के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अभिषेक कुमार भान का तबादला गया जिले के शेरघाटी जिला कोर्ट में किया गया है। वहीं स्पेशल पॉक्सो कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार को पूर्णि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.