बांका, मार्च 6 -- बौसी(बांका), निज संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अद्वैत मिशन शिवधाम के पूर्व छात्र चिरंजीवी कुमार ने सफलता हासिल कर विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। चिरंजीवी कुमार ने परीक्षा में 755वीं रैंक प्राप्त की है। चिरंजीवी कुमार बांका के कटोरिया प्रखंड के जयपुर के यादव मार्केट निवासी देवनारायण यादव के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में मंदार विद्यापीठ स्थित अद्वैत मिशन स्कूल शिवधाम से दसवीं की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी इस उपलब्धि से अद्वैत मिशन परिवार में खुशी का माहौल है। छात्र की सफलता पर संस्थान के चेयरमैन अरविंदाक्षन माडम्बथ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिरंजीवी की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। बताया जाता है कि चिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.