भागलपुर, अप्रैल 7 -- फुलीडूमर से मुकेश की रिपोर्ट बांका जिले के फुल्लीडुमर क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय वन परिसर पदाधिकारी निधि कुमारी एवं प्रशिक्षु डीएफओ के नेतृत्व में दर्जनों वन सुरक्षा कर्मियों ने खेसर बाजार में अवैध रूप से संचालित आरा मील पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से आरा मील में लगी मशीनों को उखाड़ दिया। वहीं मौके से भारी मात्रा में कीमती लकड़ी भी जब्त की गई। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कटाई और आरा मील के संचालन की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त लकड़ियों को विभागीय अभिरक्षा में रखा गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि जंगलों की ...