बांका, फरवरी 11 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब इनके घरों की छत पर सरकार द्वारा निशुल्क सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी सहमति देकर आवेदन करना होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के प्रथम चरण में बिहार के करीब ढाई लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। जिन उपभोक्ताओं के घर की छत छायामुक्त है, उनके यहां सोलर पैनल लगाने की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक रूप से सूचना प्रसारित की जा रही है। कुमार सौरभ ने बताया कि बांका जिले में भी कुटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.