बांका, जून 30 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले की बेटी कुमारी रंजीता ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और ईमानदार सेवा से एक बार फिर जिले का गौरव बढ़ाया है। मणिपुर में पदस्थापित कुमारी रंजीता ने पदोन्नति के बाद सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट का कार्यभार ग्रहण किया।

उपलब्धियों का जश्न उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बांका जिले में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं जिले के लोगों ने उन्हें फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति के अवसर पर कुमारी रंजीता द्वारा लिखित कविता संग्रह का अनावरण 48वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट शिवा रामा कृष्णा ने किया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे। कुमारी रंजीता बांका नगर के वार्ड संख्या-6 स्थित नोनिहारी मोहल्ला की रहने वाली हैं।

शिक्षा और करियर उन...