बांका, मई 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरवा-चुटिया के समीप शांतिनगर में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बांका की ओर से कटोरिया जा रही एक अनियंत्रित हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह भी पढ़ें- दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक फंसाहादसे का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी हाइवा में गंगा मिट्टी लोड थी, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाली हाइवा खाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे का मुख्य कारण है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी हाइवा आगे तक खि...