मुंगेर, मार्च 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर भागलपुर सेक्सन के बीच बरियारकोल सुरंग व रेलवे 212 नंबर पुल के समीप 6 मार्च (शुक्रवार) ट्रेन से कटकर हुई अज्ञात युवक की मौत में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। मृतक पटना रोड हेरुदीरा के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मेाहवीरा चायटोला निवासी अरूण कुमार का पुत्र सुमेश प्रणव था। यह जानकारी रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन के अनुसार सुमेश प्रणव अपने घर से दोस्त से मिलने के लिए बरियारपुर गया था। तथा बरियारपुर से पटना लौटने के दौरान बांका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे अज्ञात के रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.