बांका, अप्रैल 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका के लकड़ीकोला स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को हुई एक घटना ने पूरे कैंपस का माहौल गरमा दिया और अनुशासन तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मुद्दे पर तीखी बहस छेड़ दी। कक्षा के दौरान एक छात्र और छात्रा को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद मामला तेजी से बढ़ा और छात्रों के बीच विवाद का कारण बन गया। घटना के बाद कुछ छात्रों ने इसे केवल व्यक्तिगत मामला मानने से इनकार करते हुए कॉलेज के समग्र वातावरण से जोड़ा। उनका आरोप था कि, इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं दिखाई। इसी वजह से छात्रों में असंतोष बढ़ता गया और इस बार विरोध खुलकर सामने आया। हालांकि, कैंपस का एक अन्य वर्ग प्रेमी युगल के समर्थन में भी उतर आया। उनका कहना था कि, व्यक्तिगत स्वतं...