बांका, जुलाई 31 -- बौंसी, निज संवाददाता। बिहार में लंबे समय से लंबित शिक्षक नियुक्ति का इंतजार अब जल्द समाप्त होने वाला है। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 38,388 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (टीजीटी-4) से संबंधित सभी प्रमुख बाधाओं को दूर कर लिया गया है और बहाली के लिए प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में 38388 शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शीघ्र होगी आरंभशिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया गुरुवार को बांका जिले के ऐतिहासिक मंदार स्थित भगवान मधुसूदन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हिंदुस्तान से विशेष बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने उनकी अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हु...