भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला के 34 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे कुछ छात्रों को निराश भी लौटना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाए...