भागलपुर, फरवरी 3 -- बांका। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दोनों पालियों में निर्धारित विषयों की परीक्षा हुई, जहां सुरक्षा और कदाचारमुक्त व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रही। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि कहीं से भी कदाचार की सूचना नहीं मिली। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर अनुशासन बनाए रखते दिखे। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान बिजली, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.