बांका : 30 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बांका, जून 7 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा ओपी अंतर्गत परनाथपुर गांव के समीप तीस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान परनाथपुर गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वह अपने सिर पर बोरे में कुछ सामान लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रूकने को कहा लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया तथा बोरे की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगाह गांव के चंदर यादव का पुत्र अंजनी कुमार है। पुलिस ने बताया कि बोरे से तीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब को जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसका स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.