बांका, फरवरी 2 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सरकार द्वारा गांव से मुख्य पथ को जोड़ने के लिए चहुंओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण कार्य विभाग योजना से हो रहे सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी राशि की लूट खसोट किए जाने का मामला सामने आया है। इस क्रम में कुरमा पंचायत गांव में ग्रामीण सड़क का मरम्मत कार्य षष्ठम वित्त आयोग योजना द्वारा जिला परिषद मद से करीब आठ लाख की राशि से 200 फीट तक सड़क निर्माण का काम हुआ। वहीं छह माह बाद फिर से दो दिन पूर्व दूसरी योजना ग्रामीण सड़क सुदृढीकरण एवं प्रबंध कार्यक्रम के तहत काम किया गया। वहीं 2025 में जिला परिषद मद से बने सड़क पर फिर से 30 जनवरी 2026 को पूर्व से निर्मित सड़क पर संवेदक द्वारा उक्त पथ पर सड़क निर्माण कार्य किया गया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.