बांका : 125 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार
बांका, मई 10 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी प्रखंड के भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने सघन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में बीयर बरामद की गई। आबकारी विभाग के एएसआई संजय पासवान ने बताया कि दुमका से भागलपुर जा रही एक बस की जांच के दौरान 500 एमएल के 250 बीयर केन बरामद किए गए। जब्त बीयर की कुल मात्रा करीब 125 लीटर आंकी गई है। मामले में मोहम्मद रहमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर भलजोर चेक पोस्ट पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिहार में प्रवेश करने वाले बस, चारपहिया वाहन एवं मोटरसाइकिलों की नियमित जांच की जा रही है। छापेमारी अभियान में विकास कुमार यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, सजन पासवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.