मुंगेर, मई 6 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। शंभूगंज बाजार में बीती रात एक बेकाबू हाईवा ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद करीब दस घंटे तक बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल की गई। लोगों ने प्रशासन से ऐसे भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.