बांका, मई 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ चौक पर गुरुवार की रात में सब्जी खरीद रहे युवक हाइवा के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवक कठैल गांव के अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह देर शाम सब्जी खरीदने इंग्लिश मोड़ चौक आए थे। इस दौरान जेठौर की ओर से आ रही हाइवा ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल यह भी पढ़ें- हाइवा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.