बांका, अप्रैल 16 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर धर्मपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात हाइवा के धक्के से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। घायल युवक गौरीपुर गांव के सीताराम कापरी के पुत्र नितेश कुमार ने बताया कि वह गांव के अपने दोस्त मुन्ना मंडल, रामविलास कापरी (22) एवं मंगल कापरी के पुत्र नितेश कुमार के साथ बाइक में तेल भरवाने अमरपुर की ओर आ रहे थे। धर्मपुर गांव के समीप पहुंचते ही अचानक सामने से आ रही तेज गति की हाइवा ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिसमें रामविलास कापरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची तथा सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.