भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के हसाय गांव में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में धार्मिक वातावरण बनाने के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे भाग लेंगे तथा भगवान की झांकी के साथ भजन-कीर्तन करते हुए गांव का भ्रमण करेंगे। इसके बाद कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। कथा के दौरान कई दिनों तक धार्मिक प्रवचन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.