भागलपुर, मार्च 16 -- बांका। एक संवाददाता धोरैया प्रखंड के काठबन पंचायत अंतर्गत हसाय गांव में अचानक आग लगने से एक किराना दुकान जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद सहित किराना का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उसे आर्थिक राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.