बांका : सेविकाओं की स्वास्थ्य कार्यशाला का दूसरा दिन शुरू
भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य कार्यशाला का दूसरा दिन बुधवार को शुरू हुआ। इस कार्यशाला में सेक्टर 3 और 4 की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने सेविकाओं को बताया कि ग्रामीण स्तर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल किस प्रकार बेहतर तरीके से की जा सकती है। साथ ही कुपोषण से बचाव, नियमित जांच तथा टीकाकरण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने क्षेत्र में बेहतर सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.