बांका, अप्रैल 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक फणीभूषण मित्रा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ देवाशीष कुमार ने की। समारोह के दौरान लिपिक ने भावुक होते हुए कहा कि मुझे मेरे वरीय पदाधिकारियों सहित सह कर्मियों का भी स्नेह सदैव मिलता रहा, मैं इस बात को कभी नहीं भुला सकता हूँ। मैंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया। वहीं बीडीओ ने कहा कि कर्मियों के बीच सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी के साथ साथ अपने ड्यूटी के प्रति ईमानदारी इनकी पहचान रही है। इनकी कमी हमेशा खलेगी। समारोह संपन्न होने के बाद अधिकारियों एवं कर्मियों ने सेवानिवृत लिपिक को भेंट स्वरूप विभिन्न उपहार दिए। इस मौके पर प्रखंड कर्मी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.