बांका, जून 10 -- बांका, एक संवाददाता। केंद्रीय कारा भागलपुर के वृत्ताधीक्षक सह शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को मंडल कारा बांका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा प्रशासन की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में सेंट्रल जेल अधीक्षक ने महिला वार्ड, तरुण वार्ड, वृद्ध वार्ड, कारा अस्पताल, पाकशाला, स्मार्ट क्लास सहित सभी बंदी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कारा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बांक...