भागलपुर, मार्च 2 -- बांका। एक संवाददाता होली पर्व को लेकर सुईया थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य बाजार, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया गया। थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि लोग निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

हिंदी हिन्द...