भागलपुर, मार्च 30 -- बांका, एक संवाददाता। सुईया थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनोज यादव, ग्राम बोड़ा थाना सुईया और ललन पुझार, ग्राम धाबा थाना आनंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। इसके बाद दोनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शरीर में एल्कोहल की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और शराब पीकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.